RR vs CSK: राजस्थान के साथ मुकाबले से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, एक साथ 4 स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर, ये है बड़ी वजह
चेन्नई सुपर किंग्स
RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके एक-दो नहीं बल्कि चार स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर पहले मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कौन है वो चार खिलाड़ी…
CSK पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले सीएसके की टेंशन बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि इस मुकाबले से पहले उनके चार स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम पर दबाव आ गया है. बता दें, आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नेथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.
उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए स्पेन्सर जॉनसन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे वह भी शुरुआती कुछ मुकाबलों को मिस कर सकते हैं. टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेवीस भी चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इन चारों स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम पर दबाव बनता दिख रहा है.
Chennai Super Kings is cooked before the IPL gets underway.
— Akshat (@Akshatgoel1408) March 29, 2026
– Nathan Ellis injured & missed the whole season
– MS Dhoni injured & will miss atleast first 6 matches
– Dewald Brevis injured & will miss atleast first 3-4 matches
This is getting bad to worse for CSK, Wonder who… pic.twitter.com/xczrPJzlVt
राजस्थान के खिलाफ नहीं खेलेंगे ब्रेवीस
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेवीस चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. ब्रेवीस का चोटिल होने सीएसके के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि ब्रेवीस ने पिछले सीजन टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में शानदार गेंदबाजी की थी.ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उनकी गैरमौजूदगी टीम की बैटिंग लाइनअप को कमजोर कर सकती है.
धोनी भी बाहर
ब्रेवीस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. बता दें, धोनी इन दिनों पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस सीजन के पहले छह मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.