RR vs CSK: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान-चेन्नई की भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा नई जर्सी में अपनी पुरानी फ्रेंचाईजियों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. इस रोमांचक मुकाबले से पहले फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते है दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है.
RR vs CSK में किसका पलड़ा भारी?
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें,तो इसमे सीएसके का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 31 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 15 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच जीत में ज्यादा अंतर नहीं है. ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
आईपीएल 2025 में किसका दबदबा?
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी रही है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी. इन आंकड़ों को देखर माना जा रहा है कि आज के मैच में राजस्थान की टीम अपना पिछला प्रदर्शन दोहराना चाहेगी.
चेन्नई की बढ़ी टेंशन
आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि सीजन के अपने पहले मुकाबले से पहले ही उनके कई स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेवीस जैसे स्टार खिलाड़ी इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में वह सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर होंगे.राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम की प्लेइंग 11 को कमजोर कर सकती है.