RR vs GT Qualifier 2: 6,6,6,6…डोनोवन फरेरा का आया तूफान, राशिद खान के एक ओवर में कूट दिए 27 रन

Rashid Khan: गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डोनोवन फरेरा ने स्टार स्पिनर राशिद खान के खिलाफ एक ही ओवर में 27 रन बटोर लिए.
Rashid Khan

राशिद खान

Rashid Khan: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे फरेरा ने आखिरी ओवर में स्टार स्पिनर राशिद खान के खिलाफ 4 छक्के जड़ते हुए 27 रन बटोर लिए.

राशिद खान ने लुटाए 27 रन

राजस्थान की पारी के दौरान आखिरी ओवर में मुकाबले का रोमांच चरम पर पहुंच गया. 19वें ओवर में राजस्थान का स्कोर 187 रन था और आखिरी ओवर में गेंद दिग्गज स्पिनर राशिद खान के हाथों में थी. पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने एक रन लेकर डोनोवन फरेरा को स्ट्राइक दी, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज दिखाया और अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए. चौथी गेंद पर दो रन लेने के बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर एक और गगनचुंबी छक्का जड़कर ओवर में 27 रन बटोर लिए. इस मुकाबले में फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: RR vs GT Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, शतक से चूककर भी सबसे तेज पूरे किये 1000 रन

राशिद खान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

वहीं, डोनोवन फरेरा के हाथों हुई इस पिटाई के बाद राशिद खान ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. राशिद अब आईपीएल प्लेऑफ के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले स्पिनर्स की सूची में सबसे ऊपर आ गए हैं. उन्होंने इस मामले में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक ही ओवर में 27 रन खर्च किए थे.

ज़रूर पढ़ें