RR VS LSG: लगातार दूसरी बार शतक से चुके मिचेल मार्श, लेकिन फिर भी IPL 2026 में रच दिया बड़ा इतिहास
मिचेल मार्श
Mitchell Marsh: आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का बल्ला जमकर बोला है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार पारी खेली, लेकिन इस दौरान वह शतक से चूक गए. इस मैच में मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन बनाए और सिर्फ 4 रन से शतक पूरा नहीं कर सके. इससे पहले भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 90 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बना दिया है.
मिचेल मार्श ने बनाया खास रिकॉर्ड
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स स्टार ओपनर मिचेल मार्श ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की तूफानी पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के साथ मार्श ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैचों में मार्श ने 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं. यह लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसी के साथ लखनऊ के लिए यह कारनामा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
505* runs – Mitchell Marsh is the first LSG batter to aggregate 500+ runs in successive IPL seasons (627 runs in 2025). pic.twitter.com/LnuvysSwBw
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 19, 2026
यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: चेपॉक में गरमाया माहौल, बीच मैदान पर भिड़े संजू सैमसन-हेनरिक क्लासेन, VIDEO वायरल
21 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
आईपीएल 2026 में मिचेल मार्श जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने अपना यह फॉर्म जारी रखा. लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे मिचेल मार्श ने जोश इंग्लिस के साथ मिलकर अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई. मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और 96 रन की तूफानी पारी खेल डाली. उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इस दौरान मार्श ने महज 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
IPL 2026 में मिचेल मार्श का प्रदर्शन
34 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक खेले गए 13 मैचों में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 563 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक निकले हैं.