CSK vs SRH: चेपॉक में गरमाया माहौल, बीच मैदान पर भिड़े संजू सैमसन-हेनरिक क्लासेन, VIDEO वायरल
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन
CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला बीते दिन सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गया. जिसमें सीएसके को 5 विकेट से हार का सामना करना. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मैच के दौरान चेन्नई के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
संजू सैमसन-हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोक-झोंक
दरअसल यह घटना हैदराबाद की पारी के दौरान 14 वें ओवर में देखने को मिली. इस ओवर में सीएसके के नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. क्रीज़ पर मौजूद क्लासेन तेजी से रन बना रहे थे. इसी दौरान नूर अहमद ने एक शानदार गुगली डाली जिससे क्लासेन पूरी तरह चकमा खा गए. नूर की इस गेंद को खेलने के प्रयास में क्लासेन का पैर क्रीज से बाहर निकाल गया और विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया. रिप्ले में देखा गया कि क्लासेन का पैर पूरी तरह हवा में था जिसके चलते उन्हें स्टंप आउट करार दिया. असली ड्रामा यही से शुरू आउट होने के बाद क्लासेन काफी नाराज नजर आ रहे थे. तभी पवेलियन लौटते वक्त संजू सैमसन उनके पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होने लगी.
Henrich Klassen abused Sanju Samson after stumping him ?🤬🤬
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 18, 2026
What's your views on this?? #CSKvsSRH pic.twitter.com/pWrTTkxdny
यह भी पढ़ें: SRH vs CSK: चेपॉक में ईशान किशन का ‘Whistle Podu’ तंज वायरल, जीत के बाद सीएसके फैंस को किया ट्रोल, VIDEO
अंपायर्स ने किया बीच बचाव
वायरल वीडियो में साफ देखा गया कि हेनरिक क्लासेन काफी आक्रामक अंदाज में संजू सैमसन की ओर इशारा कर रहे थे, वहीं सैमसन ने भी उतरी ही आक्रामकता से उनका जवाब दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखते हुए मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने तुरंत दखल दिया और खिलाड़ियों को शांत कराने की कोशिश की. वहीं सीएसके के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने क्लासेन को शांत कराया और उन्हें पवेलियन की ओर भेजा. सैमसन और क्लासेन की बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.