RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड के बाद कमिंस को बनाया निशाना, पहली ही गेंद पर जड़ा शानदार सिक्स
वैभव सूर्यवंशी
RR vs SRH: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस सीजन वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है. अब तक खेले 7 मैचों में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला है. बुमराह, हेजलवुड के बाद उन्होंने पैट कमिंस की भी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया है.
पैट कमिंस की पहली गेंद पर जड़ा छक्का
राजस्थान की पारी की शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी का सामना किया और उनकी पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. बता दें, इससे पहले वैभव जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाजों पर भी हावी हो चुके थे.
In 2025, everyone was excited to see 15 year old Vaibhav Suryavanshi make his debut, wondering how he would perform.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) April 25, 2026
In 2026, that same guy is smashing bowlers like Pat Cummins all around the park.
Now Just imagine what he’ll do in his 20s. 🥶pic.twitter.com/qlFetVw8sq
यह भी पढ़ें: RR vs SRH: 6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी का तूफान, जीरो पर आउट करने वाले गेंदबाज को जड़ दिए 4 छक्के, ठोका शतक
हिंगे को जड़े लगातार 4 छक्के
इसके अलावा वैभव ने इस मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के पहले ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़ दिए थे. खास बात यह रही कि पिछले मैच में हिंगे ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट किया था, लेकिन इस बार 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने जोरदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर दिया. इस मैच में वैभव ने 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
IPL 2026 में अब तक का प्रदर्शन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 7 मैचों में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन कर 357 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है.