RR vs SRH: 6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी का तूफान, जीरो पर आउट करने वाले गेंदबाज को जड़ दिए 4 छक्के, ठोका शतक
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है. इस मैच में उन्होंने एक गेंदबाज कई 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़ डाले हैं. इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों कई जमकर धुनाई करते हुए महज 36 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है.
डक पर आउट करने वाले गेंदबाज को कूटे 4 छक्के
दरअसल आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था. लेकिन आज 36वें मुकाबले में वैभव ने इस विकेट का बदला लेते हुए पहले ही ओवर में हिंगे की आखिरी 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ दिए हैं. इसी के साथ वैभव यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
🚨VAIBHAV SURYAVANSHI SMASHED 4 SIXES IN THE OPENING OVER AGAINST HINGE.🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 25, 2026
Praful Hinge got Suryavanshi for a golden duck in last game & now 4 sixes vs Hinge by Suryavanshi.#DCvsPBKS #RRvsSRH pic.twitter.com/w8r2MKZyPE
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS: मैच में बड़ा हादसा, लुंगी एनगिडी के सिर पर लगी चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
जड़ा शानदार शतक
हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्के कई मदद से 103 रन की तूफानी पारी खेली.इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.यह वैभव के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था.
IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
बता दें, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में 40 से कम गेंदों में दो बार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अब तक यह कारनामा दो बार नहीं कर पाया है.क्रिस गेल, यूसुफ पठान, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्या जैसे बल्लेबाजों ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ा है. लेकिन वैभव अब उनसे आगे निकल गए हैं.