जापान के खिलाफ मुकाबले में अंपायर से भिड़े कप्तान श्रेयस अय्यर! वाइड-कॉल पर खूब हुआ ड्रामा
श्रेयस अय्यर
IND vs JPN Wide Drama: भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने महज 2 रन से जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 5-5 ओवर का रहा. इस मुकाबले में जापान ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए. जापान की पारी के दौरान अंपायर ने अक्षर पटेल की एक गेंद पर उसे वाइड करार दिया जिसपर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भड़क उठे और अंपायर से बहस करने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अंपायर से भिड़े कप्तान श्रेयस अय्यर
दरअसल इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. जवाब में 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचाया. आखिरी ओवर के दौरान मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. भारत की ओर से आखिरी ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. इसी दौरान अंपायर क्रिस थर्गेट ने अक्षर की एक गेंद को वाइड करार दिया. अंपायर के इस फैसले से श्रेयस अय्यर भड़क उठे और तुरंत उनके पास बहस करने पहुंच गए.
THE UNACCEPTABLE THINGs FROM INDIA.🙂 Umpire given it wide but Axar & Captain Shreyas Iyer argued with umpire and after that the original decision changed from wide ball to legal delivery. https://t.co/gmwMp5Fwiu
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 22, 2026
यह भी पढ़ें: जापान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
अंपायर ने बदला फैसला
टीवी पर साफ तौर पर दिख रहा था कि अय्यर अंपायर के फैसले से नाखुश हैं और उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में अपनी नाराजगी भी जताई. टीम इंडिया के कप्तान के गुस्से और खिलाड़ियों के दबाव को देखते हुए मैदानी अंपायर ने क्रिस ब्राउन और क्रिस थर्गेट ने आपस में बात की और अपना फैसला बदलते हुए अक्षर की इस गेंद को वैलिड करार दिया. अंपायर ने जैसे ही अपना फैसला बदला मैच का रुख पूरी तरह बदल गया.
भारत ने 2 रन से जीता मैच
अंपायर का फैसला बदलना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हुआ. मैदान पर इस ड्रामे के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और आखिरी गेंदों पर रन न देकर 2 रन से मैच अपने नाम कर लिया. 5-5 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. जवाब में जापान की टीम 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी.