शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5वीं बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, शेफाली भी चमकीं
शुभमन गिल या शेफाली वर्मा
Fifth Player of the Month Win: भारतीय क्रिकेट के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. गिल ने पुरुष वर्ग में यह अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया है, जबकि महिला कैटेगरी में शेफाली ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है. सितंबर के महीने में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. अब दोनों खिलाड़ियों को उनके दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.
गिल ने 5वीं बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में तूफानी बल्लेबाजी कर 333 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक नाबाद दोहरा शतक निकला था. इस दमदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी ने शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना. बता दें, गिल ने यह अवॉर्ड पांचवीं बार जीता है. इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में गिल यह अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. साथ ही मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम है.
A month to remember for our #TeamIndia openers 👏 Congratulations to Shubman Gill and Shafali Verma on being named the ICC Men’s and Women’s Player of the Month for September, respectively 🤝 @ShubmanGill | @TheShafaliVerma https://t.co/okMCmDgzwv
— BCCI (@BCCI) October 13, 2026
यह भी पढ़ें: सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने इस वजह से बदला फैसला
शेफाली ने बल्ले और गेंद से दिखाया कमाल
भारतीय स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 72 की औसत से 360 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.61 का रहा. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने दम दिखाया. ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने इस दौरान 6 विकेट लिए. इस दमदार प्रदर्शन के चलते शेफाली को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया. शेफाली ने दूसरी बार यह खिताब जीता है. इससे पहले नवंबर 2025 में उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया था.
अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले दोनों खिलाड़ी
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड पांचवीं बार जीतने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा घरेलू दर्शकों के सामने रन बनाना और सफल रन चेज में टीम का हिस्सा होना बेहद ही संतोषजनक रहा. वहीं, शेफाली की बात करें उन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने को शानदार शतक बताया.