30 साल की हुईं स्मृति मंधाना, बर्थडे पर जेमिमा रोड्रिग्स ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज 18 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त जेमिमा रोड्रिग्स की पोस्ट की हो रही है. जेमिमा ने सोशल मीडिया पर स्मृति के साथ कई यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के लिए किया खास पोस्ट
स्मृति मंधाना के जन्मदिन के खास मौके पर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. अपने इस पोस्ट में जेमिमा ने स्मृति के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद किया. जेमिमा ने स्मृति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि उनके सबसे मुश्किल दौर में स्मृति हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं. उनकी सफलता के हर पल में भी स्मृति सबसे पहले उनका हौसला बढ़ाने पहुंची.

जेमिमा ने पोस्ट में लिखा, ”मेरे सबसे बुरे समय में मुझे प्यार करने से लेकर, मेरी कामयाबी पर मुझे लगे लगाने के लिए सबसे तेज दौड़ने तक, मैं बस यही कह सकती हूं कि तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं बहुत आभारी हूं. रन, ट्रॉफियां और सम्मान आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार और परवाह हमेशा बना रहेगा.” पोस्ट के आखिरी में उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्मृति को ‘अब बूढ़ी हो चुकी हो चुकी’ मेरी बड़ी बहन बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लिखा कि वह पूरे दिल से उन्हें बेहद प्यार करती हैं.
यह भी पढ़ें: लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? वायरल वीडियो से मची हलचल
स्मृति- जेमिमा की खास दोस्ती
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स कई दोस्ती काफी गहरी है. दोनों की दोस्ती की गहराई बीते कुछ सालों में दुनिया के सामने खुलकर आई. पिछले साल जब मंधाना की शादी टूटी थी, तब जेमिमा उनके मुश्किल वक्त में साय के तरह उनके साथ थी. उन्होंने स्मृति को इमोशनल सपोर्ट देने के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ‘बिग बैश लीग’ से अपना कॉन्ट्रैक्ट तक छोड़ दिया था.