लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? वायरल वीडियो से मची हलचल

Virat Kohli: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच गई है. लंदन पहुंचते ही विराट कोहली टीम से अलग हो गए हैं.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया लंदन पहुंच गई है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम से अलग होते नजर आ रहे हैं.

लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से अलग हुए विराट कोहली

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंच गई है. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बस में बाकी खिलाड़ियों के साथ ही होटल पहुंचे, लेकिन जैसे ही बस होटल पहुंची तो कोहली अपना सामान लेकर एक कार में बैठकर निकल गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली को टीम से अलग कार में बैठते देख फैंस हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने संन्यास की खबरों को किया खारिज

टीम से क्यों अलग हुए विराट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम से अलग होकर अपने घर गए हैं. बता दें, विराट कोहली काफी समय से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं. ऐसे में कोहली टीम का साथ छोड़कर अपने परिवार से मिलने गए हैं. मैच के आयोजन में अभी समय है और इसी वजह से कोहली ने लंदन स्थित अपने घर जाने का फैसला किया है.

इंग्लैंड दौरे पर कैसा रहा विराट का प्रदर्शन

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे का आगाज अच्छा नहीं रहा. पहले वनडे मैच में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली ने शानदार वापसी की और 66 गेंदों में 65 रन की पारी खेली. हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

ज़रूर पढ़ें