टीम इंडिया के बाद मुंबई की टीम से भी सूर्या की छुट्टी, रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए नहीं मिली जगह

Mumbai Ranji Trophy Squad: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्याकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इसी के साथ अब उन्हें रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Mumbai Ranji Trophy Squad: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्याकुमार यादव इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इसी के साथ अब उन्हें रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में मुंबई के लिए खेलना चाहते थे और उन्होंने खुद को मैच के लिए उपलब्ध बताया था. लेकिन इसके बाद भी उनका चयन नहीं किया गया.

सूर्या को मुंबई की टीम में नहीं मिली जगह

भारतीय पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पूरे सीजन में मुंबई के लिए खेलना चाहते थे. सूर्या चाहते थे कि वह पूरे रणजी सीजन में मुंबई के लिए उपलब्ध रहें और घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी लय बरकरार रखें. हालांकि, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घोषित की गई टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई है. बता दें, सूर्या ने आखिरी बार कोई रणजी ट्रॉफी का मैच फरवरी 2025 में नागपूर में विदर्भ के खिलाफ खेला था.

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, बोलीं- टीम के आगे पर्सनल गेम को नहीं दी तवज्जो

क्यों नहीं मिली जगह

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने सेलेक्टर को मैसेज भेजकर टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी. हालांकि, सेलेक्शन कमिटी ने पहले मैच के लिए उनका चयन नहीं किया है.
क्रिकबज की उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को फ्यूचर के संभावित कप्तान के रूप में देख रहे हैं. म्हात्रे की कप्तानी में ही भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

सिद्धेश लाड को मिली कप्तानी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन के लिए सिद्धेश लाड को मुंबई का कपतं नियुक्त किया गया है. वहीं, आयुष म्हात्रे को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार ने सूर्याकुमार यादव को टीम में शामिल न करने की वजह बताते हुए कहा कि वे चाहते थे कि सूर्या पहले रेड-बॉल क्रिकेट की लय हासिल कर लें और फिर उसके बाद टीम में वापसी करें.

ज़रूर पढ़ें