T20 WC 2026: गौतम गंभीर ने टीम बस में लगाई अभिषेक शर्मा की क्लास! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
गौतम गंभीर
T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत को अब अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलना है. इस मैच से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गंभीर टीम बस में अभिषेक की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं.
गौतम गंभीर ने अभिषेक की लगाई क्लास!
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम चेन्नई पहुंची है. इस दौरान मैच से पहले सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम बस में गंभीर और अभिषेक गहन बातचीत कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर युवा बल्लेबाज को सलाह दे रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों के बीच यह बातचीत अभिषेक के हालिया फ्लॉप प्रदर्शन को लेकर की जा रही है.
Abhishek Sharma and head coach Gautam Gambhir had a long discussion on the team bus today#AbhishekSharma #T20WorldCup pic.twitter.com/1nJZ0bdLDA
— Reckless🦁 (@Fearlessabhi44) February 23, 2026
यह भी पढ़ें: ICC Women’s T20 WC 2026 का शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त
तीन पारियों में नहीं खुला खाता
टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप साबित हुए है. शुरुआती तीन पारियों में से वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए है जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि इस मुश्किल वक्त में उन्हें भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर का साथ मिला है. गंभीर ने उनके साथ अपना अनुभव शेयर किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. वह इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में उन्होंने महज 15 रन ही बनाए हैं.