T20 World Cup 2026: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 8 खिलाड़ी, लिस्ट में ये भारतीय भी शामिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026
T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कुल आठ खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिसमें एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है.
लिस्ट में किस भारतीय का नाम शामिल?
आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए 8 दावेदारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी शामिल है. खास बात यह है कि सैमसन इस लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. टूर्नामेंट के दौरान संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन अब तक महज 4 मैचों में 77 की औसत से 232 रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 89 रन की अहम पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
SANJU SAMSON IN NOMINEES FOR PLAYER OF THE TOURNAMENT 🇮🇳 pic.twitter.com/IuJcMPlUkk
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 5, 2026
यह भी पढ़ें: बुमराह के बंप कैच पर खुशी से झूम उठीं साक्षी, MS Dhoni का रिएक्शन हुआ वायरल
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अन्य दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में कई स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल है. जिसमें न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और टिम सिफर्ट के नाम शामिल है. इन दोनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. टिम सिफर्ट ने जहां 8 मैचों में 45.66 की औसत से 274 रन बनाए है, तो वहीं रचिन ने ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए 8 मैचों के साथ 128 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट भी हासिल किए हैं.
इसके अलावा इस लिस्ट में इंग्लैंड के विल जैक्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 226 रन बनाने के साथ 9 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 383 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम (286 रन, 1 विकेट) और लुंगी एनगिडी (12 विकेट) का नाम भी शामिल है. साथ ही अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शैल्कविक भी 13 विकेट के साथ इस रेस में बने हुए हैं.