‘मियां, तैयार हो जाओ…’, सूर्या ने किया फोन, विदेश जाने का प्लान छोड़ टीम के साथ जुड़े सिराज, फिर मचाया धमाल
मोहम्मद सिराज
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल कर लिया गया है. यह फैसला टूर्नामेंट शुरू होने से 2 दिन पहले लिया गया. इसका खुलासा खुद मोहम्मद सिराज ने किया. उन्होंने बताया कि जब खेलने के लिए फोन आया तो लगा कि कप्तान सूर्य कुमार यादव मजाक कर रहे हैं. जानें मोहम्माद सिराज ने क्या कहा?
फोन पर क्या बोले सूर्य कुमार यादव?
मोहम्मद सिराज ने बताया कि मैच शुरू होने से 2 दिन पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया. फोन उठाते ही उन्होंने कहा, “मियां, तैयार हो जाओ, बैग पैक करो और आ जाओ. यह सुनते ही मैंने कहा, सूर्या भाई अभी मजाक मत करो. आप बहुत मजाक करते हो, लेकिन इस बात मजाक नहीं. सूर्या भाई ने फिर कहा, मैं सीरियस हूं. हालांकि मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन जब ओझा भाई का फोन आया, तब मुझे यकीन हुआ कि सच में खेलने जाना है.
सूर्या ने सिराज को क्यों किया फोन?
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयनित खिलाड़ी हर्षित राणा चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने का फैसला किया. सीनियर गेंदबाज मोहम्मद सिराज के टीम में शामिल होने से अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का साथ मिलेगा. लेकिन इस दौरान जसप्रीत बुमराह भी अचानक से बीमार हो गए, जिसकी वजह से उन्होंने मैच नहीं खेला. सिराज को बिना तैयारी के खेलने का मौका मिल गया.
ये भी पढ़ेंः ICC की सख्ती के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, IND vs PAK मैच पर बदले तेवर, अब बातचीत को तैयार
4 ओवर में झटके 3 विकेट
बता दें, जुलाई 2024 के बाद मोहम्मद सिराज अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. सिराज ने पहले ही दिन भारत-अमेरिका मैच में अपना काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट झटक दिए. सिराज ने कुल चार ओवरों में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. यानी जिस काम के लिए सिराज को लाया गया. उन्होंने अपना काम कर दिया. अमेरिका की टीम का स्कोर चार ओवरों में 3 विकेट पर 13 रन था. भारतीय टीम ने इस मैच में 29 रन से जीत हासिल कर ली.