T20 World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय कप्तान भी शामिल
टी20 वर्ल्ड कप
T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जहां बल्लेबाज चौकों-छक्कों से महफिल लूटते हैं, वहीं कई मुकाबलों का फैसला हैरतअंगेज कैच से होता है। टूर्नामेंट के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार कैच पकड़ करपनी टीम को अहम जीत दिलाई हैं. आइए जानते है ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 5 बल्लेबाज
1. डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं. वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान 41 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में शानदार फील्डिंग करते हुए कुल 25 कैच पकड़े हैं.
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: भारत से मिली हार के बाद बौखलाया PCB, अपने ही खिलाड़ियों पर ठोक दिया लाखों का जुर्माना
2. एबी डिविलियर्स
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज और मिस्टर 360 नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर है. उन्होंने अपने करियर के खेले गए 30 टी20 वर्ल्ड कप मैच में कुल 23 कैच लपके हैं.
3. ग्लेन मैक्सवेल
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल तीसरे स्थान पर है. मैक्सवेल ने अपने करियर के 33 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 23 कैच पकड़े हैं.
4. रोहित शर्मा
आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में भारतीय पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चौथे नंबर पर है. हिटमैन ने 2007 से 2024 तक कुल 47 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 21 कैच लपके हैं.
5. मार्टिन गुप्तिल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गुप्तिल है. जिन्होंने अपने करियर में कुल 28 टी20 वर्ल्ड कप मैच में 19 कैच पकड़े हैं.