सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब
सात्विक-चिराग
Satwik-Chirag Wins China Masters Tittle: भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहली बार चाइना मास्टर्स सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चीन के ही जिटिंग और रेन शियांगयु को 11-21, 21-13 और 21-17 से हराकर न सिर्फ चाइना मास्टर्स की ट्रॉफी पर कब्जा किया, बल्कि 92,500 डॉलर यानी 87 लाख रुपए की प्राइज मनी भी अपने नाम की.
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने की वापसी
चाइना मास्टर्स 2026 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए कुछ खास नहीं रही. चीनी जोड़ी ने अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. जिसके चलते चीनी जोड़ी ने आसानी से 21-11 से पहला गेम अपने नाम किया. हालांकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और चीनी खिलाड़ी को दबाव में डाल दिया. आखिरकार सात्विक-चिराज की जोड़ी ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबला में बराबरी कर ली.
Satwik & Chirag win China Masters Men's Doubles title! 🇮🇳🏆
— Dept of Sports, Govt of India (@IndiaSports) September 6, 2026
The Indian pair defeated China's He Jiting and Ren Xiangyu in the final of the China Masters Super 750 in Shenzhen, claiming their maiden title in China.
📽️: BWF Media#Cheer4Bharat #ChinaMasters2026 pic.twitter.com/UKnm3ok1KG
यह भी पढ़ें: US Open में खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बने गंजेड़ी, नंबर-1 टेनिस प्लेयर ने बीच में ही रोका मैच
तीसरे गेम में जीता मैच
इसके बाद तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. सात्विक ने कोर्ट के पीछे से स्ट्रेटजी बदलते हुए लगातार शॉट्स खेले. एक समय इस गेम में स्कोर 18-17 था, तब सात्विक ने चालाकी से सर्व किया, जिसमें चीनी जोड़ी को हैरान कर दिया. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अपनी लय बरकरार रखी और और तीसरा गेम 21-17 से अपने नाम कर फाइनल मुकाबले अपने नाम कर लिया.
तीसरी बार में जीता खिताब
बता दें, चाइना मास्टर्स के मंच पर भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विक और चिराग का यह तीसरा फाइनल मुकाबला था. अब चाइना मास्टर्स 2026 का खिताब जीतकर दोनों ने अपना पुराना अधूरा सपना पूरा कर लिया है. इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में 2023 और 2025 का फाइनल खेल चुके हैं जहां उन्हें खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.