फैन की हरकत पर भड़के टिम डेविड, एयरपोर्ट में छीना फोन, वीडियो वायरल

Tim David: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टिम डेविड एयरपोर्ट में एक फैन के ऊपर भड़क उठे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी खिलाड़ी ने उसका फोन छीन लिया.
Tim David

टिम डेविड

Tim David: आईपीएल 2026 में आज रविवार को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के शुरू होने से पहले आरसीबी खेमे से एक विवाद सामने आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट में एक फैन पर भड़कते नजर आ रहे हैं.

एयरपोर्ट में फैन पर क्यों भड़के टिम डेविड?

दरअसल मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टिम डेविड एयरपोर्ट में एक फैन के ऊपर भड़क उठे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी खिलाड़ी ने उसका फोन छीन लिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वायरल वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर डगआउट में चला रहे थे फोन, IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां! वैभव सूर्यवंशी भी थे मौजूद

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें, मुंबई के खिलाफ मैच के लिए जैसे ही 30 वर्षीय खिलाड़ी टिम डेविड मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए काफी उत्सुक दिखे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जैसे ही टिम डेविड अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तभी कई लोग ने उनका फोटो लेना शुरू कर दिया. इस दौरान एक फैन उनके बेहद करीब आ गया. फैन ने इस दौरान खिलाड़ी का हाथ भी पकड़ा और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा. फैन की इस हरकत पर डेविड को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसका फोन छीन लिया. हालांकि उन्होंने इस फोन को उस शख्स को वापस दे दिया, जिसके बाद वह अपनी कार में जाकर बैठ गए.

चेन्नई के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी

30 वर्षीय टिम डेविड ने इस सीजन आरसीबी के ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 280 का था.

ज़रूर पढ़ें