WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

WTC 2025-27: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. इस चक्र में गेंदबाजों के बीच भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
Josh tongue or Mohammed Siraj

जोश टंग और मोहम्मद सिराज

WTC 2025-27: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. इस चक्र में गेंदबाजों के बीच भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लेकर इस चक्र में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं WTC 2025-27 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं, इसमें एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल है.

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1. जोश टंग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग टॉप पर हैं. उन्होंने इस चक्र की 19 पारियों में 50 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 331.3 ओवर डाले, जिसमें 33 मेडेन ओवर शामिल हैं. टंग ने 4.09 की इकॉनमी से रन दिए हैं और उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/45 है.

2. मिचेल स्टार्क

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने इस चक्र में अब तक खेले गए 9 टेस्ट मैच की 18 पारियों में कुल 48 विकेट झटके हैं. वह 50 विकेट का आंकड़ा छूने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह इस आंकड़े को छू सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान

3. मोहम्मद सिराज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने मौजूदा चक्र में खेले गए 10 मैचों में कुल 41 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 19 पारियों में उन्होंने 301.3 ओवर डाले हैं, जिसमें 1094 रन दिए हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे.

4. बेन स्टोक्स

इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने मौजूदा चक्र में 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 39 विकेट लिए थे. हाल ही में स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया था. उनके रिटायरमेंट के बाद ईसीबी ने जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया था.

5. शमर जोसेफ

इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम वेस्टइंडीज के शमर जोसफ का है. जिन्होंने मौजूदा चक्र में खेले गए 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 35 विकेट चटकाए हैं. खास बात यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सभी टॉप-5 गेंदबाजों में तेज गेंदबाज शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें