IPL 2026 से पहले उमरान मालिक ने बढ़ाई KKR की टेंशन! एक ही ओवर में लुटाए 36 रन
उमरान मलिक
Umran Malik: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों पर है, इस टी20 लीग के आगज से पहले भारतीय स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें, हाल ही में एक टूर्नामेंट में उन्होंने एक ही ओवर में 36 रन लूटा दिए हैं.
उमरान मालिक ने एक ही ओवर में लुटाए 36 रन
26 वर्षीय भारतीय स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों नवी मुंबई में जारी डीवाई पाटिल टी20 कप में हिस्सा ले रहें हैं. जहां वह टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मुंबई कस्टम्स के खिलाफ मैच में उनकी जमकर कुटाई हुई है और अपने एक ही ओवर में उन्होंने 36 रन लूटा दिए. इस मैच में रुगवेद मोरे नाम के एक बल्लेबाज ने उमरान की जमकर क्लास लगई और उनके एक ही ओवर में छक्कों-चौकों की झड़ी लगा दी.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: शिवम दुबे की नो बॉल से मचा बवाल, फैंस ने लगाई जमकर क्लास
दो ओवर में लुटाए 59 रन
मुंबई कस्टम्स के खिलाफ गेंदबाजी करने आए उमरान मलिक ने दो ओवर में 59 रन लुटाए. अपने पहले ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 36 रन लूटा दिए. अपने इस ओवर में उन्होंने 3 नो बॉल और 1 वाइड गेंद डाली.
केकेआर की क्यों बढ़ी टेंशन?
बता दें, आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को रिटेन किया है, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन को देखकर माना जा रहा है कि केकेआर की टेंशन बढ़ सकती हैं. आईपीएल 2026 से पहले उमरान अगर अपने फॉर्म में सुधार नहीं कर पाते हैं तो वह अपनी फ्रेंचाईजी के लिए महंगे साबित हो सकते हैं.
टीम इंडिया से चल रहे बाहर
तेज गेंदबाज उमरान मलिक लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. तब से वह टीम इंडिया में अपनी वापसी की राह देख रहे हैं. 26 वर्षीय उमरान मालिक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. आईपीएल में भी उनके नाम सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड दर्ज हैं.