भारतीय टीम की भगवा जर्सी पर मचा बवाल, पूर्व कप्तान ने बताया शर्मनाक, प्रियंका गांधी भी भड़कीं, अब आया हॉकी इंडिया का बयान
प्रियंका गांधी
Saffron Jersey: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की नई भगवा रंग की जर्सी को लेकर देश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हॉकी इंडिया द्वारा एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए जारी की गई नई जर्सी पर कई राजनीतिक नेताओं और खेल जगत के लोगों ने सवाल उठाए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस बदलाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
पूर्व कप्तान ने किया विरोध
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भगवा रंग की इस नई जर्सी का खुलकर विरोध किया है. रासकिन्हा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारतीय टीम की पहचान हमेशा नीले रंग की जर्सी ही रही है और इसे बदलने का कोई तर्क समझ नहीं आता है. विरेन ने हॉकी इंडिया के जर्सी का रंग बदलने के फैसले को शर्मनाक बताया है.
I must say that @TheHockeyIndia has done many good things for 🇮🇳 🏑. But this is embarrassing. The legacy & identity of the Indian team has always been BLUE. I wore the Blue jersey with pride for many years. Fans want to see our Indian team in blue. What is the logic of orange? https://t.co/apDnJkTld4
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) July 29, 2026
यह भी पढ़ें: CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक
प्रियंका गांधी ने RSS पर साधा निशाना
इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चाहे जर्सी बदल दें या शिक्षा नीति के जरिए देश का इतिहास बदलने की कोशिश करते हैं, कुछ भी करते हैं. देश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है. प्रियंका ने यह भी कहा कि देश की आजादी की लड़ाई सत्य और अहिंसा की बुनियाद पर टिकी थी और इसमें आरएसएस का कोई रोल और भूमिका नहीं रही.
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी में केसरिया रंग को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल#PriyankaGandhi #IndianHockey #HockeyTeam #Saffron #Congress #IndianPolitics pic.twitter.com/xhQWKoW1op
— Vistaar News (@VistaarNews) July 30, 2026
हॉकी इंडिया ने दिया बयान
वहीं, हॉकी इंडिया ने एक बयान जारी कर अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है. हॉकी इंडिया के मुताबिक जर्सी का रंग बदलने का फैसला खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सलाह पर कई बार बातचीत करने के बाद लिया गया है.