वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू करके इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है. इसी के साथ वैभव ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है. वह अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं, जिन्होंने 16 वर्ष की आयु में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. अब वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर लिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

लेकिन अब वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर पाकिस्तान के हसन रज़ा हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर में कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मासूम अंदाज में फैंस का जीता दिल, VIDEO

तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस ऐतिहासिक मौके पर टीम इंडिया के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी डेब्यू कैप सौंपी. हालांकि अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 14 रन बनाकर आउट हो गए.

ज़रूर पढ़ें