300 के SR से रन, फिर भी प्लेइंग 11 से वैभव सूर्यवंशी बाहर…अब टीम मैनेजमेंट पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi Dropped 4th T20I: ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार से ज्यादा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बहार बैठाने को लेकर हो रही है. इस मैच से पहले शुरुआती तीन मैचों में भारत ने जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली थी. वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वैभव ने 236.84 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
इसी मुकाबले में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. इस दम दार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चौथे टी20 मैच में बेंच पर बैठाया गया. मैनेजमेंट के इस फैसले पर अब पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा का गुस्सा फूटा है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं.
ईशान की जगह मिला था मौका
दरअसल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के चोटिल होने के बाद टीम में वैभव सूर्यवंशी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे और तीसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला. दूसरे मैच में महज 4 रन बनाकर आउट होने वाले वैभव ने तीसरे मुकाबले में दमदार वापसी की और 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, ईशान के फिट होते ही उन्हें चौथे टी20 मैच की प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
Will you play Vaibhav Suryavanshi only when someone is injured? Aakash Chopra’s blunt query after 4th NZ vs IND 2026 T20I Aakash Chopra said: "Last match, Abhishek made 100 and Vaibhav missed his 50. But the batting was very good. After that, the question was, if Ishan is fit, who will go out. If you think philosophically, then the answer is Vaibhav Suryavanshi since he replaced an injured Kishan. But this was a dead rubber. The decision to drop Vaibhav Suryavanshi leads to a bigger question. Will you play Vaibhav Suryavanshi only when someone is injured? Or when someone is unavailable? If that is the case, you can send him home. You can tell him to go and play first-class cricket. Of course, he can learn by staying in the Indian dressing room. But, if it’s happening for an extended period, it’s better he gets bat on ball. The team should come out and share what their roadmap and philosophy is. Maybe they have already thought about it and have already charted out a plan. But they haven’t told anybody. As such, we don’t know what they are going to do with Vaibhav Suryavanshi. His absence was a little disappointing."
— Cricket Hub (@Anurag9793) October 31, 2026
आकाश चोपड़ा ने जताई नाराजगी
वैभव को प्लेइंग 11 से बाहर करने के फैसले पर अब दिग्गज पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने मैनेजमेंट के इस फैसले पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि क्या इस युवा खिलाड़ी को सिर्फ टभी मौका मिलेगा जब टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होगा? अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर यही नीति है तो फिर इस युवा खियादी को बेंच पर बैठाए रखने का कोई मतलब नहीं हैं और उन्हें बेंच पर ही बैठाए रखना है तो फिर आप उन्हें घर वापस भेज दीजिए.
यह भी पढ़ें: जम्मू- कश्मीर के इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल