मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा? होने लगी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई पर 27 रन से जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 11-11 ओवर का हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विस्फोटक प्रदर्शन के दम पर 11 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 150 रन कूट डाले. टीम की जीत के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस के लिए खास मैसेज लिखा.
वैभव सूर्यवंशी ने क्या लिखा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई इस जीत के बाद वैभव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि, “सपोर्ट के लिए शुक्रिया.”
Support ke liye shukriya 💗💯 pic.twitter.com/hqrpSRJJi0
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 7, 2026
यह भी पढ़ें: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा? होने लगी चर्चा
14 गेंदों में कूट दिए 39 रन
दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रुख अपनाया. पारी की शुरुआत से ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. अपनी पारी के दौरान वैभव ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 14 गेंदों में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन कूट डाले. उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.
अंक तालिका में टॉप पर राजस्थान
मुंबई के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. सबसे पहले उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया और अब मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर उन्होंने अपना विजय रथ जारी रखा है.