IPL 2026 से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Vaibhav Suryavanshi: डीवाई पाटिल टी20 कप में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा है. डीवाई पाटिल टी20 कप में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक

दरअसल, डीवाई पाटिल टी20 कप में युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी डीवाई पाटिल ब्लू की ओर से खेलते नजर आ रहे है. इस टूर्नामेंट में इंडियन नेवी के खिलाफ उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. 220 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले ही ओवर में उन्होंने 4 गेंदों में 16 रन जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. इस मैच में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली.

यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: टॉप-10 गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह की एंट्री, जानें वरुण की क्या है रैंकिंग?

अर्जुन ने भी किया शानदार प्रदर्शन

डीवाई पाटिल ब्लू और इंडियन नेवी के बीच खेले गए इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना प्रभाव छोड़ा. बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 विकेट लिया. वैभव और अर्जुन की तूफानी पारी के बदौलत डीवाई पाटिल ब्लू ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

वर्ल्ड कप फाइनल में खेली तूफानी पारी

14 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा आईपीएल 2025 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाईटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थी. इस दौरान वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलड़ी बन गए थे.

ज़रूर पढ़ें