आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के चलते हुए बाहर, BCCI ने दिया अपडेट
वरुण चक्रवर्ती
Varun Chakaravarthy: भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिरी में आयरलैंड के दौरे पर जाना है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने ने कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. आयरलैंड दौरे से वरुण के बाहर होने के जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है.
आयरलैंड दौरे से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती
दरअसल आईपीएल 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के ओर से खेलते हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के पैर में चोट लग गई थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण वापसी के लिए रिहैब कर रहे हैं. आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने उनके बाहर होने की जानकारी शेयर की है.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-कोहली की वापसी, जायसवाल का कटा पत्ता
वरुण की जगह किसे मिला मौका?
बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए बताया कि वरुण चक्रवर्ती इस समय रिहैब कर रहे हैं और वह इसके अंतिम चरण में हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए वे पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसी लिए वह आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह हर्षित राणा मैदान पर करीब 4 महीने बाद वापसी करेंगे.
टी20 इंटरनेशनल में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में 34 वर्षीय भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. इस फॉर्मैट में उन्होंने अब तक कुल 45 मैच खेले हैं, जिसकी 43 पारियों में उन्होंने 73 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 के सीजन में वह बीच सीजन में ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे. इस सीजन उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 11 विकेट ही लिए थे.