क्रिकेट के बाद ब्रांड वैल्यू के भी किंग निकले विराट कोहली, शाहरुख-सलमान को भी छोड़ा पीछे

Kohli Beats Bollywood Superstars Valuation: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारत के सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी बन गए हैं.
Virat Kohli or shahrukh khan

विराट कोहली और शाहरुख खान

Kohli Beats Bollywood Superstars Valuation: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान के बाद अब ब्रांड वैल्यू की दुनिया में भी अपना दबदबा साबित कर दिया है. कोहली भारत के सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की लिस्ट में टॉप पर हैं. फॉर्च्यूनर इंडिया और इंटरब्रांड ने देश की 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी पर रिसर्च की, जिसमें टॉप 10 में से 3 भारतीय क्रिकेटर और 7 बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम शामिल हैं.

टॉप-10 में इन 7 सेलिब्रिटी को मिली जगह

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा हाल ही में अपनी फिल्मों की सफलता के बाद एक्टर रणवीर सिंह पांचवें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में छठे नंबर पर अक्षय कुमार है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. वहीं, आलिया भट्ट और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी टॉप 10 में शामिल है.

यह भी पढ़ें: IPL में खेलते तो विराट कोहली से ज्यादा रन बनाते बाबर आजम! पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा

3 तीन क्रिकेटर्स का भी नाम शामिल

विराट कोहली के अलावा इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी टॉप 10 में शामिल रहे, जो क्रमश: चौथे और आठवें नंबर पर रहे. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी दर्शकों के बीच क्रिकेट हस्तियों की लगातार लोकप्रियता को दर्शाती है.

अन्य सेलिब्रिटी के नाम शामिल

इस खास लिस्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ, अरिजित सिंह के साथ-साथ रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, कारन जौहर और विक्की कौशल का नाम भी शामिल थे. इसके अलावा कई फेमस फीमेल सेलिब्रिटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें दीपिका पादुकोण, राश्मिका मंदाना, कृति सैनन, स्मृति मंधाना और नयनतारा जैसे नामों ने देश के 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी ब्रांडों में जगह बनाई है.

ज़रूर पढ़ें