इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, विराट कोहली ने पास किया फिटनेस टेस्ट

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिट हो गए हैं. उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे से पहले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहल की फिटनेस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज ने बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें जल्द ही फिट घोषित कर दिया जाएगा.

अफगानिस्तान सीरीज से हुए थे बाहर

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे. खिताबी मुकाबले में वह हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. इस चोट की वजह से कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे. लेकिन अब कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ वापसी के लिए वह तैयार हैं. ऐसे में उनकी वापसी से टीम और मजबूत साबित होगी.

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सामने आया विराट कोहली का बयान, जानें क्या कहा

इंग्लैंड में कैसा है विराट का रिकॉर्ड?

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ला रिकॉर्ड बेहद शानदार है. इंग्लैंड में अब तक उन्होंने कुल 33 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 51.88 की औसत से उन्होंने 1349 रन बनाए हैं. इस दौरान किंग कोहली ने 1 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा इंग्लैंड में कोहली 2 बार बिना खाता खोले ही आउट हुए हैं. 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड की पिचों पर खूब चला था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों में 443 रन बनए थे, जिसमें लगातार 5 अर्धशतक शामिल थे.

विराट कोहली ODI करियर

37 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के वनडे करियर की बात करें तो इस फॉर्मैट में उन्होंने अब तक कुल 311 मैच खेले हैं, जिसकी 299 पारियों में उन्होंने 14797 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में कोहली के नाम 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं. इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली सिर्फ एक ही शतक जड़ पाए हैं.

ज़रूर पढ़ें