टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सामने आया विराट कोहली का बयान, जानें क्या कहा

Virat Kohli: 21 जून को दिल्ली में आयोजित अपनी ब्रांड One8 के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में किंग कोहली एक बार फिर अपने पुराने मजाकिया अंदाज में नजर आए.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. 21 जून को दिल्ली में आयोजित अपनी ब्रांड One8 के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में किंग कोहली एक बार फिर अपने पुराने मजाकिया अंदाज में नजर आए. इस दौरान जब कोहली से उनके लाल रंग के खास जूतों की बिक्री और मुनाफा बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. विराट का अब यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रनों के बराबर रखी जूतों की कीमत

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मैट के खिलाड़ी रह गए हैं. वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. कोहली ने पिछले साल अपने टेस्ट करियर का अंत 9,230 रनों के साथ किया था. खास बात यह है कि विराट ने अपनी ब्रांड के नए जूतों की कीमत भी अपने टेस्ट रनों के बराबर रखी है.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-कोहली की वापसी, जायसवाल का कटा पत्ता

टेस्ट में वापसी को लेकर क्या बोले विराट?

One8 के ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में विराट कोहली से टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में फिर से लौटेंगे? जिससे नए लाल रंग के जूते की कीमत को बढ़ाया जा सके. इसपर मुस्कुराते हुए कोहली ने जवाब देते हुए कहा, मैं कम कीमत पर जूते बेचना पसंद करूंगा, I’m done with it’. जवाब देने के बाद कोहली खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वहां मौजूद सभी फैंस भी उनके जवाब से हंसने लगे.

इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे वापसी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से वे मैदान पर वापसी कर सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 22 जून को कोहली अगर फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे.

ज़रूर पढ़ें