बेटे अकाय को कंधे पर बैठाए नजर आए विराट कोहली, फैमिली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, दिल खुश कर देंगी तस्वीरें

Virat Enjoy Family Quality Time: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की उनके बेटे अकाय के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Enjoy Family Quality Time: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर किंग कोहली की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने बेटे अकाय को कंधे पर बैठाए नजर आ रहे हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं.इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

बेटे अकाय के साथ मस्ती करते नजर आए विराट कोहली

सोशल मीडिया पर विराट की अकाय के साथ दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक फोटो में विराट कोहली अपने बेटे अकाय को कंधे में बैठाए हुए नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने अकाय को गोद में ले रखा है. पापा-बेटे की ये प्यारी बान्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है. इन तस्वीरों में विराट बेहद खूश नजर आ रहे हैं, जबकि अकाय भी अपने पिता के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीरें लंदन के किसी पार्क की है.फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दोनों की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जिस लिस्ट मे विराट-रोहित भी नहीं बना पाए जगह, उसमें स्मृति मंधाना की एंट्री, रोनाल्डो-मेसी के साथ जुड़ा नाम

लाइमलाइट से दूर रहते हैं विराट-अनुष्का

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी निजी जिंदगी को हेमशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं. खासकर बच्चों की प्राइवेसी को लेकर दोनों काफी सतर्क रहे हैं. ऐसे में जब भी परिवार की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है.

टीम इंडिया से चल रहे बाहर

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर चल रहे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 14 जुलाई से होगा. इस सीरीज में किंग कोहली खेलते नजर आ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें