क्या प्रीति जिंटा को डेट कर रहे थे ब्रेट ली? सालों बाद क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
ब्रेट ली और प्रीति जिंटा
Brett Lee on dating Preity Zinta: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सालों से चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था और वे सिर्फ अच्छे दोस्त रहे हैं. ब्रेट ली ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया.
दोनों की डेटिंग की उड़ी थीं खबरें
दरअसल आईपीएल के शुरुआती सीजनों में प्रीति जिंटा और ब्रेट ली अक्सर साथ नजर आते थे, जिसके बाद दोनों के नाम एक-दूसरे से जोड़े जाने लागे थे और दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगी थीं. बता दें, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ की थी. दोनों को कई मौकों पर पार्टियों और रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था, जिसके बाद मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं.
यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बाइक्स के मालिक हैं MS Dhoni, सबसे महंगी सुपरबाइक की कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
ब्रेट ली ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ अफेयर को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने इन तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया. ब्रेट ली ने बताया कि ऐसी खबरों से उन्हें कभी फरक नहीं पड़ा, क्योंकि उन्हें सच्चाई पता थी. इस दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने प्रीति जिंटा की जमकर तारीफ की और बताया कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हुई थी और प्रीति आज भी उनकी भारत की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं.
पहले भी दे चुके हैं सफाई
बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ अपने अफेयर को लेकर सफाई दी है. इससे पहले साल 2011 में भी उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए प्रीति को अपना अच्छा दोस्त बताया था.
इसके अलावा प्रीति जिंटा भी इस मामले पर सफाई दे चुकी हैं. ब्रेट ली के साथ रिश्ते को लेकर अफवाहें बढ़ने पर प्रीति जिंटा ने साल 2010 में ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह अपनी टीम के किसी भी खिलाड़ी को डेट नहीं कर रही हैं.