RCB VS MI: रायपुर मैच में विलेन बनेगी बारिश? मौसम अपडेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, यहां जानें ताजा वेदर रिपोर्ट
आरसीबी बनाम मुंबई
त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं. इस मैच को लेकर फैंस के दिलों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अपडेट ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक कल में मैच में बारिश खलल डाल सकती है.
कहीं मौसम न बिगाड़ दे पूरा रोमांच
रायपुर में पिछले तीन चार दिनों से मौसम में उथल-पुथल जारी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार शाम खेल शुरू होने से पहले मौसम साफ हो सकता है, लेकिन शनिवार दोपहर के बाद रायपुर में तेज बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिनों तक आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.
आरसीबी से बदला लेने उतरेगी मुंबई
आरसीबी का नया होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम है. आरसीबी और एमआई के बीच इस सीजन इससे पहले भी भिड़ंत हो चुकी है और आरसीबी ने 240 रन बोर्ड पर लगा दिए थे और जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार एमआई अपनी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का धमाका, छक्कों की झड़ी लगाकर जड़ दिया ‘तिहरा शतक’