कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs AFG ODI Series: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान (सोर्स-BCCI)

IND vs AFG ODI Series: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. अब फैंस की नजरें दूसरे वनडे पर होगी, जिसे भारतीय टीम जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कब और कहां होगा दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच…

कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले 1 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: IND VS AUS: KL राहुल के क्लासिक शॉट को देखकर हैरान रह गए गौतम गंभीर, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच को भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों में लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा मोबाईल और लैपटॉप यूजर्स इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, आझन आप फ्री में लाइव मैच का लुत्फ़ उठाया सकते हैं.

पहले मैच में भारत की जीत

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की तूफानी पारी के दमपर 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. बारिश से प्रभावित इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 195 रन बना दिए और मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें