LSG vs CSK: कौन हैं आकाश महाराज सिंह? जिनके सामने सीएसके के धुरंधर हुए फेल, पर्ची सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
आकाश महाराज सिंह
Akash Maharaj Singh: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह अपनी घातक गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आकाश ने जिस तरह से उनके टॉप ऑर्डर को परेशान किया, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है. सिर्फ आकाश की गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि विकेट लेने के बाद किया गया उनका पर्ची सेलिब्रेशन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कौन है आकाश महाराज सिंह?
राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले आकाश महाराज सिंह का जन्म 26 अप्रैल 2002 को हुआ. वह मुख्य रूप से एक बाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज है. बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका झुकाव था और उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था. आकाश ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली. साल 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया.
Some interesting celebrations from Akash Singh after dismissing CSK's top-3! 📜 pic.twitter.com/BreAX8AN11
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 15, 2026
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा पर ‘रंगभेदी’ टिप्पणी कर फंसे अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन का भी उड़ा चुके हैं मजाक
CSK के खिलाफ की घातक गेंदबाजी
एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 24 वर्षीय आकाश ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके. इस मुकाबले में उन्होंने सबसे पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना सीकार बनाया और महज 13 रन के निजी स्कोर पर उन्हें चलता किया. ऋतुराज का विकेट लेते ही उन्होंने अपनी जेब से पर्ची निकली और उसे दिखाते हुए इस विकेट को सेलिब्रेट किया. उनके इस सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी आउट किया.
IPL में इन टीमों के लिए खेल चुके हैं आकाश
आकाश आईपीएल में कई अलग-अलग टीम का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. जहां उस इकलौते मैच में उन्होंने 40 रन लूटा कर 2 विकेट लिए थे. इसके बाद साल 2023 में उन्हें सीएसके की ओर से मौका मिला. जहां वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके. इस सीजन सीएसके के लिए खेलते हुए 5 मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए थे. इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में एलएसजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा. इस सीजन लखनऊ के लिए उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के बाद लखनऊ ने मौजूदा सीजन के लिए उन्हें अपने साथ बरकरार रखा.