कौन हैं RCB के रसिख सलाम डार, जिन्होंने 4 विकेट लेकर LSG को किया ढेर, कभी लगा था बैन

Rasikh Salam Dar: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक छोटे से गांव में जन्में रसिख सलमान डार का क्रिकेट सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनका जन्म 5 अप्रैल 2000 को हुआ
Rasikh Salam Dar

रसिख सलाम डार

Rasikh Salam Dar: आईपीएल 2026 में एक और युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रसिख सलमान डार ने रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटककर टीम की जीत की नींव रख दी. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ की टीम महज 146 रन पर सिमट गई, जिसे आरसीबी ने आसानी से हासिल कर लिया.

कौन है रसिख सलमान डार?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के एक छोटे से गांव में जन्में रसिख सलमान डार का क्रिकेट सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनका जन्म 5 अप्रैल 2000 को हुआ और उन्होंने कम उम्र में अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बना ली. हालांकि, उनका करियर हमेशा आसान नहीं रहा. साल 2019 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी. उम्र से जुड़े विवाद के कारण बीसीसीआई ने उनपर 2 साल का बैन लगा दिया था. लेकिन रसिख ने हार नहीं मानी. बता दें, रसिख के पिता एक टीचर है और वह 4 भाइयों में सबसे छोटे हैं.

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी, बेंगलुरू के खिलाफ 1 रन बनाकर हुए आउट

लखनऊ के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रसिख ने शानदार गेंदबाजी की और एलएसजी के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रसिख ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल में किन टीमों का किया प्रतिनिधित्व

मुंबई इंडियंस से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले 26 वर्षीय रसिख सलमान डार कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और अब रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस तेज गेंदबाज ने अब तक आईपीएल में 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट लिए.

ज़रूर पढ़ें