यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे पर पिता को गिफ्ट की Mercedes, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने पिता को एक शानदार और लग्जरी Mercedes-Benz GLS कार गिफ्ट की है.
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने पिता को एक शानदार और लग्जरी Mercedes-Benz GLS कार गिफ्ट कर सभी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर इस खास पल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इस लग्जरी कार की कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं.

यशस्वी जायसवाल ने पिता को गिफ्ट की लग्जरी कार

दरअसल भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने पापा भूपेन्द्र जायसवाल को मर्सिडीज कार गिफ्ट की है. स्टार ओपनर के छोटे भाई तेजस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें पूरा परिवार इस लग्जरी कार के साथ नजर आ रहा है. इन तस्वीरों में जायसवाल का पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, विराट कोहली-शुभमन गिल को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड

कितनी हैं इस कार की कीमत?

बता दें, यशस्वी जायसवाल ने अपने पापा को जो कार गिफ्ट की है वो Mercedes-Benz GLS है. भारत में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 1.32 करोड़ से 1.44 करोड़ के बीच बताई जाती है. फादर्स डे पर बेटे से यह खूबसूरत और कीमती तोहफे पाकर यशस्वी के पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं. यशस्वी जायसवाल के करियर को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं मिल मौका

24 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा है. लेकिन वनडे और टी20 टीम में उन्हें लगताकर नजरअंदाज किया जा रहा है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में चोटिल विराट खोली की जगह उन्हें मौका दिया गया था. जहां तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.

ज़रूर पढ़ें