यशस्वी जायसवाल पर चढ़ा फुटबॉल का खुमार, मेसी की जर्सी पहन FIFA वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे, Video वायरल

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेसी के नाम और नंबर वाली अर्जेंटीना की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं.
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे है. इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. इन सब के बीच जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले एन्जॉय कर रहे हैं, वह फ्रांस बनाम स्वीडन मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क में थे. इस दौरान यशस्वी मेसी के नाम और नंबर वाली अर्जेंटीना की जर्सी पहने मैच देखने पहुंचे, जहां से उन्होंने वीडियो शेयर किया.

अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आए यशस्वी जायसवाल

दरअसल भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉकआउट स्टेज (राउंड ऑफ 32) में स्वीडन बनाम फ्रांस मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे. हालांकि इस दौरान वह अर्जेंटीना की जर्सी पहने नजर आए. जायसवाल को अर्जेंटीना की जर्सी में देखकर यह साफ हो गया है कि वह लियोनेल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं, जो अर्जेंटीना के अगले मैच में भी स्टेडियम में पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या FIFA वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे Cristiano Ronaldo? बहन ने किया बड़ा खुलासा

यशस्वी जायसवाल ने शेयर किया वीडियो

यशस्वी जायसवाल ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये उनकी बकेट लिस्ट में शामिल था, जिसे वह पूरा कर चुके हैं. जायसवाल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, बकेट लिस्ट. जिसका मतलब है कि वो चीज जिसे आप अपनी लाइफ में एक बार जरूर करना चाहते हैं. जायसवाल फीफा वर्ल्ड कप का मैच लाइव स्टेडियम से देखना चाहते थे.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

बता दें, जिस मैच को यशस्वी जायसवाल देखने पहुंचे थे, उसमें फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हरकार राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है. इसके अलावा अर्जेंटीना का राउंड ऑफ 32 का मैच 4 जुलाई शनिवार को है. अर्जेंटीना का वो मुकाबला मियामी गार्डन्स में खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें