SRH vs PBKS: हैदराबाद की जीत पर खुशी से झूमीं काव्या मारन, रिएक्शन हो गया वायरल

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठी हैं. उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Kavya Maran

काव्या मारन

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर अंक तालिका पर पहला स्थान हासिल कर लिया है. हैदराबाद की इस बड़ी जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठी हैं. उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

खुशी से झूमीं काव्या मारन

दरअसल मैच के बाद हैदराबाद की मालिन काव्या मारन स्टैंड्स में काफी उत्साहित नजर आईं और इसी दौरान उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. मैच के बाद काव्या अपनी टीम के कप्तान पैट कमिंस को एक उंगली से इशारा करते नजर आई, जिसमें वह ‘We Are First’ कहती दिखाई दी. उनका इशारा था कि पॉइंट्स टेबल पर हम फर्स्ट हैं. हैदराबाद की जीत के बाद उनका यह रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का धमाका, छक्कों की झड़ी लगाकर जड़ दिया ‘तिहरा शतक’

पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की बादशाहत

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद अब पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है. इस सीजन यह उनकी सातवीं जीत है. अब तक खेले गए 11 मैचों में हैदराबाद के 14 अंक हैं और इसी के साथ उनके लिए प्लेऑफ का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है. वहीं, हैदरबाद के खिलाफ इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका पर दूसरे पायदान पर खिसक गई है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए. हैदराबाद के लिए ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए कपूर कॉनली ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 107 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

ज़रूर पढ़ें