तलाक के दर्द से कैसे निकले युजवेंद्र चहल? पिता ने पहली बार किया खुलासा

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है.
Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद उन्होंने कई बार इस मामले को लेकर खुलकर बात की है. हाल ही में चहल ने अपनी टूटी शादी पर खुलकर बात की और बताया कि वह कैसे इस मुश्किल वक्त से बाहर निकले हैं.

तलाक के दर्द पर क्या बोले युजवेंद्र चहल?

दरअसल हाल ही में द अर्बन गाइड को दिए गए एक इंटरव्यू में चहल से उनके तलाक को लेकर सवाल किया गया. इस दौरान उनके पूछा गया कि हमारे समाज में तलाक को एक अभिशाप के रूप में देखा जाता है. आप लोगों ने इसे कैसे संभाला और कैसे आप इससे कैसे बाहर निकले? इसपर जवाब देते हुए चहल ने कहा कि थोड़ा टाइम हो गया है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए युजी ने कहा कि मैं हमेशा यह कहता हूं कि आप मुझे लिख कर दे दो कि कोई लड़का या लड़की आगे जाकर अपके साथ सही रहेगा. कौन सही रहेगा कौन गलत इसका फैसला आप नहीं कर सकते. आप पहले से भविष्यवाणी नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में क्वालीफायर, जानें कब और कहां होगा फाइनल

पिता ने तोड़ी चुप्पी

युजवेंद्र चहल कई बार अपने तलाक को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन उनके पेरेंट्स ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया. अब उनके पिता ने पहली बार इस मामले पर बात की है. चहल के पिता के.के चहल ने हाल ही में बताया कि शादी क्या है. उन्होंने कहा कि शादी एक-दूसरे को समझकर साथ रहना होता है. अगर आप एक-दूसरे को नहीं समझेंगे, तो आप साथ नहीं रह सकते. इसके बाद चहल कहते हैं कि आज कल यही प्रॉबलम है कि हम समाज के लिए जीते हैं.

आगे चहल ने बताया कि जब तक वह टीम इंडिया के लिए नहीं खेले थे, तब तक उनका कोई रिश्तेदार नहीं था. लेकिन जब से वह भारतीय टीम के लिए खेलने लगे, तब से हर रोज उनका एक नया रिश्तेदार सामने निकलकर आ जाता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चहल ने कहा कि आप ऐसे समाज के बारे में सोच रहे हो.

पिछले साल हुआ तलाक

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी रचाई थी. शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. पिछले साल 20 मार्च 2025 को मुंबई के बांद्रा फैलिमी कोर्ट में दोनों का अधिकारित तलाक हुआ. तलाक के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. कुछ लोगों ने चहल को गलत बताया तो, कुछ ने धनश्री को गोल्ड डिगर तक कह डाला.

ज़रूर पढ़ें