IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में क्वालीफायर, जानें कब और कहां होगा फाइनल
आईपीएल 2026
IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां हर मुकाबला फाइनल की राह आसान करेगा. प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कब और कहा खेले जाएंगे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैच.
कहां होगा क्वालीफायर-1
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए प्लेऑफ शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा. यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी.
🚨 News 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
यह भी पढ़ें: 7 चौके, 6 छक्के… संजू सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, खेली 87 रन की धमाकेदार पारी
कहां खेला जाएगा क्वालीफायर-2
इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम यानी मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस मैच में पॉइंट्स टेबल की तीसरी और चौथे नंबर की टीमें आमने-सामने होंगी. जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी और हारने वाली का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
क्वालीफायर-2 की बात करें, तो यह मुकाबला भी न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. वह मैच 29 मई को क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी.
कब और कहां होगा फाइनल?
आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले साल भी इसी मैदान पर आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था.
IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
- क्वालीफायर-1: 26 मई- एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर: 27 मई- न्यू चंडीगढ़
- क्वालीफायर-2: 29 मई- न्यू चंडीगढ़
- फाइनल: 31 मई-नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद