जिम्बाव्बे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वरुण चक्रवर्ती बाहर, इस लेग-स्पिनर को मिली जगह

Zimbabwe T-20 Series: तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले इंडियन क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. वरुण चक्रवर्ती की जगह अनुभवी लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिली है.
ravi bishnoi

रवि विश्नोई

Zimbabwe T-20 Series: जिम्बाव्बे में 23 जुलाई से टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है. इससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है. लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग की चोट आने के बाद सीरीज से बाहर कर दिया गया है. चक्रवर्ती की जगह अनुभवी लेग स्पिनर को एंट्री मिली है.

रवि बिश्नोई को मिली जगह

तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले इंडियन क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. वरुण चक्रवर्ती की जगह अनुभवी लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिली है. इंग्लैंड में हाल ही में आयोजित टी-20 सीरीज के दौरान ही वे चोटिल हुए थे. उम्मीद जताई जा रही थी वे जिम्बाव्बे दौरे से पहले स्वस्थ हो जाएंगे. अब उनके स्वास्थ्य में सुधार ना होने की वजह से रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है. चयन समिति ने ये फैसला मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद लिया है.

श्रेयस अय्यर को टीम की कमान

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है. दोनों प्लेयर्स सीरीज के सभी मैचों में ओपनिंग करते नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर को कप्तानी और तिलक वर्मा को उप कप्तानी मिली है. इशान किशन विकेट कीपर की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को टी-20 स्क्वॉड में स्थान मिला है. अब वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर रवि बिश्नोई को एंट्री मिली है.

जिम्बाब्वे T-20 सीरीज शेड्यूल

मैच दिन/ तारीखस्थान/शहर
पहला मैच23 जुलाई (गुरुवार)हरारे
दूसरा मैच25 जुलाई (शनिवार)हरारे
तीसरा मैच26 जुलाई (रविवार)हरारे

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर भड़के सुनील गावास्कर, टीम मैनेजमेंट को जमकर सुनाई खरी-खोटी

ज़रूर पढ़ें