रायपुर। राजधानी में सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के आरोपी युवक रामनिवास माचरा पिता भंवरलाल माचरा (22) निवासी ग्राम केरला नाडा बिकमकोर, थाना मतोडा, जिला फलोदी, राजस्थान को 106.19 ग्राम एमडीएमए (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया है।