पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस और आप के बीच सीटों की संख्या को लेकर बातचीत अटकी हुई है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 10 सीटों की मांग की है जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों की पेशकश की है.
Haryana Election 2024: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “आप हरियाणा प्रमुख के रूप में मैं 90 विधानसभा सीटों के लिए तैयारी कर रहा हूं. हमें गठबंधन के बारे में आलाकमान से खबर नहीं मिली है.
Haryana Election 2024: सोम भारती ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस चीफ सहित कई कांग्रेस नेताओं ने बीच चुनाव में पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं, अजय माकन जैसे सीनियर कांग्रेस नेताओं ने मिलने से इनकार कर दिया.
कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया और आप सांसद राघव चड्ढा के बीच शनिवार को बाबरिया के आवास पर हुई बैठक बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई. बैठक के बाद दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि रविवार या अगले दिन तक कोई समाधान निकल सकता है. कांग्रेस 4-5 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है, जबकि आप 10 सीटें चाहती है.
आप को अधिक सीटें आवंटित करने में कांग्रेस की अनिच्छा हाल के लोकसभा चुनावों में आप के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए ज्यादा सीटें देने से परहेज कर रही है.
Haryana Election 2024: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद और कुमारी शैलजा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में AAP के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी राज्य में काफी मजबूत है और चुनाव अकेले ही लड़ेगी.
Amantullah Khan Arrested: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कई घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद सोमवार को ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि ईडी के लोग उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे हैं.
Amanatullah Khan: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि ईडी के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हैं. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जांच एजेंसी की रेड का वीडियो शेयर कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी की तानाशाही जारी है.
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, जबकि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने गठबंधन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है.
आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले पार्षदों में राम चंद्र, पव शेरावत, मंजू निर्मल, रामवीर बिधूड़ी और ममता पासवान शामिल है. इन पार्षदों ने अचानक आम आदमी पार्टी को झटका दिया है.