राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आमतौर पर आम आदमी पार्टी के होनहार नेता के तौर पर जाना जाता है. लेकिन अब जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है तो राघव बिल्कुल गायब हैं.
Arvind Kejriwal Health: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश रची जा रही है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.
दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ''वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों और ब्लॉक और जिला अध्यक्षों सहित हमारे सभी नेताओं ने दिल्ली में हमारी हार के कारणों पर चर्चा की है. हमारे उम्मीदवारों ने लगातार उल्लेख किया है कि AAP ने चुनाव के दौरान सहयोग नहीं किया.
केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के संबंध में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें अब समाप्त हो चुकी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था.
शनिवार को आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 16 यूनिट कम हो गया जबकि उनका ब्लड प्रेशर भी गिर गया. आप नेता ने शुक्रवार MS दक्षिणी दिल्ली के भोगल में 'पानी सत्याग्रह' शुरू किया.
Nitin Tyagi: लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के खिलाफ गतिविधियां करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने नितिन त्यागी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. आप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी को सस्पेंड करने के पीछे का कारण लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां एक बड़ा कारण था.
Delhi Water Crisis: विरोध प्रदर्शन के बीच BJP दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पहुंच गई. इसी दौरान दफ्तर में महिलाओं में जमकर बवाल काटा और दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़-फोड़ की.
विधानसभा दफ्तर के मुताबिक, बतौर आम आदमी पार्टी के विधायक रहते हुए राजकुमार आनंद ने बसपा की टिकट पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा.
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन पर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि क्या गलत हुआ, क्या अरविंदर सिंह लवली के जाने से चुनाव नतीजों पर असर पड़ा?
Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. उन्होंने कहा कि चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे.