आशीष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. आशीष अग्रवाल बीजेपी मीडिया विभाग के संयोजक बनाए गए हैं. इससे पहले आशीष अग्रवाल संगठन में सह-संयोजक की भूमिका निभा रहे थे.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए बयान पर मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार किया है. आशीष ऊषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कांग्रेस की काली कमलनाथ सरकार का अंत कर मध्यप्रदेश में जो सुशासन स्थापित किया, उसका दर्द तो आपको सदैव ही रहेगा.'