Narottam Mishra: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की पराजय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है. उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक, असत्य और निराधार बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आशुतोष तिवारी उनके लिए अनुज समान हैं.