RBI के नियमों के अनुसार, किसी भी बंद बैंक खाते को दोबारा चालू करने के लिए बैंक ग्राहकों से कोई फीस नहीं ले सकते. इसके लिए सबसे पहले अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाएं और खाता री-एक्टिवेट करने का फॉर्म भरें.
अब अगर आपका आधार पुराना है और आपने अपडेट नहीं कराया, तो आपके लिए बुरी खबर ये है कि फरवरी के महीने में अगर आपने ये काम नहीं किया, तो न सिर्फ आपका खाता बंद हो सकता है, बल्कि आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है.