बस्तर में बदमाशों ने ATM को पहुंचाया नुकसान, कैश बॉक्स ले जाने में रहे असफल, पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी

Bastar Crime News: सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे.
bastar Miscreants damaged an ATM police investigating

बस्तर: बदमाशों ने एटीएम को पहुंचाया नुकसान

Bastar Crime News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार बाजार में बीती रात (रविवार) को चोरी की बड़ी वारदात का प्रयास हुआ. अज्ञात बदमाशों ने इंडिया ATM को मशीन समेत उखाड़ दिया, इसके बाद चोरों ने ATM के कैश बॉक्स को निकालकर ले जाने की भरपूर कोशिश की. हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही और वे कैश बॉक्स लेकर फरार नहीं हो सके. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस CCTV खंगाल रही है

सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

CSP का क्या कहना है?

जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि इंडिया वन एटीएम सर्विस प्रोवाइडर की एक ATM मशीन क्षतिग्रस्त अवस्था में रास्ते पर पड़ी हुई है. टीम मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. अपराधियों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है. अब तक फाइनेंशियल लॉस नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: नारायणपुर में BSF को मिली बड़ी सफलता! कदेर के जंगल से गोला-बारूद समेत 7 बंदूकें जब्त की

उन्होंने आगे बताया कि इससे पहले इसी कंपनी के ATM के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इसके साथ ही जांजगीर चांपा और दूसरे जिलों में इंडिया वन एटीएम सर्विस प्रोवाइडर के ATM से छेड़खानी की गई थी. इस पूरे मामले में पैटर्न तलाश रहे हैं. इन सभी घटनाओं में यदि बार-बार एक ही अपराधी शामिल हो रहा है तो उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें