Chhattisgarh News: भरारी पावर ग्रिड के कारण आसपास के 10 गांव में करंट फैलने के मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है. रतनपुर क्षेत्र के गाँवों के खेतों में करंट आने के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने केंद्र शासन से कहा कि किसी भी कंपनी को सिर्फ लाइसेंस देकर आप जवाबदारी से बच नहीं सकते.
Chhattisgarh News: कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल 9 जुलाई को लेने के बाद आज अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट और व्यस्ततम चौक-चौराहों का निरीक्षण किया.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है. पिछले 5 महीने में 25 मेडिकल स्टोर से नशीली दावों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है और इनमें 15 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं.
Chhattisgarh News: शहर में ऑनलाइन ठगी के नाम पर एक अलग तरह का मामला सामने आया है. बिलासपुर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन जैन के साथ आरोपी रोहित जैन ने अलग-अलग किरदार बनकर इंजीनियर से एक करोड़ 39 लख रुपए की ठगी कर ली.
Chhattisgarh News: NSUI पदाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कमीशनखोरी और मनमानी को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है. वहीं इसी दिन जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर का घेराव भी किया गया.
Chhattisgarh News: लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी से आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद कई तरह की ट्रेनिंग का आयोजन करवाया जाता है. जिनमें अधिकारियों को गांव का विजिट करवाया जाता है. ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी दी जाती है इसके अलावा कई तरह के स्पेशल ट्रेनिंग भी शामिल होते हैं, जहां से उन्हें आम आदमी से जुड़ने और उनके साथ काम करने के लिए दक्ष किया जाता है.
Chhattisgarh News: सरकंडा थाना की सोन गंगा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला 33 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई. ठग ने ऑनलाइन पूजा करने के नाम पर महिला को अपने झांसे में लिया. पहले तो उसे थोड़ी-थोड़ी हवन पूजन और दान मरण के नाम पर रखा गया फिर बड़ी पूजा के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 33 लाख रुपए ले लिए गए.
Chhattisgarh News: बिलासपुर में सकरी के अटल आवास के बाद रतनपुर में डायरिया फैल गया है. इसके कुल 50 मरीज मिले हैं जिनमें तीन की हालत नाजुक है. इन्हें सिम्स के डायरिया वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं.
Chhattisgarh: बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत अकलतरा–नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी व ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाना है. जिसके लिए SECR से गुजरने वाली कुल 21 गाड़ियां भारतीय रेलवे ने रद्द कर दी है. जिसमें 8 एक्सप्रेस और 13 पैसेंजर ट्रेनें शामिल है, बता दें कि ये ट्रेनें 12 से 16 जुलाई तक रद्द रहेगी.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के सहायक प्राध्यापकों के ग्रेड-पे के अनुदान के लिए एक माह के भीतर कमेटी बनाकर तीन माह के भीतर वेतन के भुगतान करने का आदेश दिया है.