Chhattisgarh News: जिला कलेक्टर अवनीश शरण उन परिजनों से मिलने पहुंचे जिनके बच्चों को आवारा कुत्तों ने काटा है और वह बुरी तरह घायल हो गए हैं. शनिवार को देवरी खुर्द में एक पागल कुत्ते ने तीन बच्चों को काटकर घायल कर दिया है, जिनकी स्थिति ठीक नहीं है यही कारण है कि उनकी बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर ने डॉक्टरों को निर्देशित किया है.
Chhattisgarh News: स्वाइन फ्लू बीमारी से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई. महिला 31 अगस्त से मेडिकल कॉलेज सिम्स में भर्ती थी. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया.
CG News: पुलिस ने तंत्रा और एमिगोस बार देर रात छापामार कार्रवाई की. दोनो बार के संचालकों ने सोसल मीडिया में महिलाओं की अश्लील फोटो डालकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है. महिलाओं को फ्री में शराब परोसने का लालच भी दिया.
CG News: बिलासपुर में टीकाकरण से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही से बच्चों की जाने गई है.
CG News: सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में मनरेगा मजदूरों को 385 करोड़ 25 लाख 40 हजार 100 रुपयों का भुगतान किया जाना बाकी है.
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के साथ को आयोजित की गई .
Chhattisgarh News: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नाकामी के चलते फिलहाल जिले में 151 केस मिल चुके हैं. 55 से अधिक एक्टिव केस मौजूद है. सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार स्वाइन फ्लू बिलासपुर में मौत हो रही है.
Chhattisgarh News: जिले में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद रेत का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है. विस्तार न्यूज़ ने 2 दिन पहले अरपा नदी पर डबल इंजन लगाकर ट्रैक्टर से रेत ढुलाई करते एक्सक्लूसिव वीडियो चलाया था.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की.
Chhattisgarh News: जिले के जिला पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों के ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ऑडियो मेटरी मशीन जैसी चीज खरीदने के नाम पर एक करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है. यह गड़बड़ी साल 2022-23 में हुई है जिसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है.